E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कड़ाके की ठंड में बेघरों का सहारा बनी ‘बसेरा वाहिनी’, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका की अनूठी पहल

नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में बढ़ती ठिठुरन और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए अलवर नगर निगम ने मानवता की मिसाल पेश की है। खुले आसमान के नीचे और सड़कों के किनारे सोने वाले बेघर लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने एक विशेष नवाचार करते हुए ‘बसेरा वाहिनी’ की शुरुआत की है।
नगर निगम द्वारा शुरू की गई यह विशेष गाड़ी प्रतिदिन नियमित रूप से शहर में गश्त कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो कड़ाके की ठंड में भी बाहर सोने को मजबूर हैं। सूचना मिलते ही यह वाहिनी मौके पर पहुंचती है और खुले में सो रहे लोगों को सुरक्षित रैन बसेरों (Night Shelters) तक पहुँचाती है, जहाँ उनके लिए सोने और ठंड से बचने के उचित इंतजाम किए गए हैं।
नगर निगम प्रशासन ने इस नेक काम में शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है। आयुक्त ने संदेश दिया है कि हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति ठंड में खुले में न सोए।
> यदि आप अलवर शहर में किसी भी व्यक्ति को सड़क किनारे या खुले में सोता हुआ देखें, तो तुरंत नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचित करें:
> 📞 0144-2700466
सूचना मिलते ही ‘बसेरा वाहिनी’ तुरंत प्रभाव से उस स्थान पर पहुंचेगी और जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरे में शिफ्ट करेगी। आयुक्त सोहन सिंह नरूका के इस मानवीय प्रयास की शहर भर में सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!