
दैनिक राजस्थान समाचार प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। यों तो श्रीरामकृष्ण गौशाला, रामसागर जोहड़ा, बड़ी ढाणी, गढ़टकनेत में निरंतर गौसेवा के विविध कार्य होते रहते हैं, लेकिन पवित्र माघ माह में किया गया यह दान विशेष सराहनीय रहा। ढाणी हरितवालों की सेडूडा निवासी बन्नाराम हरितवाल (सुपुत्र धोलूराम हरितवाल) ने गौसेवा के उद्देश्य से श्रीरामकृष्ण गौशाला में स्वेच्छा से 99 मण कुट्टी का दान किया।
दान की बाजार कीमत लगभग 24 हजार 750 रुपये बताई गई है। इस अवसर पर गौशाला में उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों ने दानदाता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौशाला प्रबंधन समिति ने इस पुनीत कार्य के लिए दानदाता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।



