दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा राजगढ। राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप चिकित्सकों का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बिना किसी योग्यता और पंजीकरण के ये कथित डॉक्टर गांवों में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है। जानकारी के अनुसार,कई गांवों में झोलाछाप चिकित्सक बिना किसी लाइसेंस के क्लिनिक चला रहे हैं। ये लोग न तो किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान से शिक्षित हैं और न ही किसी चिकित्सकीय परिषद में पंजीकृत। इसके बावजूद ये खुलेआम दवाइयाँ लिखते हैं, इंजेक्शन लगाते हैं। और गंभीर बीमारियों का इलाज करने का दावा करते हैं। ग्रामीणों की अनजानता और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का फायदा उठाते हुए ऐसे लोग अपनी दुकानें चला रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्वास्थ्य विभाग से कार्यवाही की मांग की, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभाग की उदासीनता के चलते इन झोलाछापों के हौसले बुलंद हैं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि रैणी राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए ताकि लोगों की जान के साथ हो रहा यह खिलवाड़ रोका जा सके।



