
दैनिक राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज़ पंकज बाफना सरवाड़/गोयला सरवाड़। पत्रकारिता जगत के सशक्त हस्ताक्षर, अजमेर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्राम गोयला निवासी ओमप्रकाश राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रभर में बधाइयों का तांता लगा रहा। ‘खबरों का सफर न्यूज़’ परिवार की ओर से उन्हें इस विशेष दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर पंकज बाफना ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राठौड़ पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा, “ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का आपका यह सराहनीय कार्य निरंतर जारी रहे।”
चैनल हेड ने भी राठौड़ के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्य के प्रति निष्ठा, वर्षों का अनुभव और मार्गदर्शन न केवल चैनल के लिए बल्कि क्षेत्र के उभरते पत्रकारों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता ने सदैव समाज की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।




