
दैनिक राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत–अजीतगढ़। भारतीय डाक विभाग के निर्देशानुसार डाकघर गढ़टकनेत की ओर से 28 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत गढ़टकनेत के पंचायत भवन में एक दिवसीय विशेष शिविर (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को डाकघर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
पोस्टमास्टर नन्छु राम सैनी ने बताया कि कैंप में ग्रामीण निम्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे—
सुकन्या समृद्धि योजना (10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए)
पीएफ खाता
आवर्ती जमा खाता (आरडी) – “आज की बचत, कल का भविष्य”
बचत खाता (एटीएम व चेक बुक सुविधा सहित)
सावधि जमा खाता (1, 2, 3 एवं 5 वर्ष)
आरपीएलआई/पीएलआई (डाक जीवन बीमा)
आईपीपी खाता (जिसमें नरेगा एवं पीएम किसान की रुकी हुई किस्त शीघ्र प्राप्त होती है)
आधार कार्ड संबंधी कार्य (नया आधार बनवाना एवं नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि में संशोधन)
ग्राम गढ़टकनेत को संपूर्ण “सुकन्या ग्राम” घोषित किया गया है, अर्थात गांव की कोई भी बालिका सुकन्या समृद्धि खाते से वंचित नहीं रहनी चाहिए।
इच्छुक ग्रामवासी 28 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे पंचायत भवन, ग्राम पंचायत गढ़टकनेत में अपने तथा बच्चों के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, उनका आधार कार्ड शिविर में निःशुल्क बनाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए पोस्टमास्टर नन्छु राम सैनी से मोबाइल नंबर 9928798382 पर संपर्क किया जा सकता है।




