दलित उत्थान संघर्ष सेवा समिति की बैठक संपन्न, समाज सेवा और शिक्षा विकास पर हुई चर्चा

दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र कुमार खैरथल। आज दिनांक 1 नवम्बर 2025 को दलित उत्थान संघर्ष सेवा समिति की बैठक नई अनाज मंडी पार्क, खैरथल में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान के साथ-साथ दलित समाज के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्यामलाल जाजोरिया ने की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक समाजसेवी साथियों को समिति से जुड़ने का आह्वान किया ताकि समाज सेवा कार्यों को गति मिल सके।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेश बाबू जी व किशनलाल जी ने कहा कि समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करेंगे तो समाज को अधिक लाभ मिलेगा। वहीं नेताजी संत राम जी, नंदराम जी, जिला अध्यक्ष शिवली राम जी, व यादराम जी ने कहा कि समाज सेवा कार्य में तन-मन-धन से सहयोग देने के लिए सभी तैयार हैं।
बैठक में समाज सेवा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें चेयरमैन श्यामलाल जाजोरिया, जिला अध्यक्ष शिवली राम, नेताजी संत राम, रि. अध्यापक सुरेश बाबू, किशनलाल, यादराम, नंदराम, दर्शन सिंह, विजेन्द्र कुमार पांचाल, बनवारीलाल, प्रकाश चन्द्र, भजनलाल, रमेश चन्द्र, पुरण, बाबूलाल, तेजराम, नूरदीन, जेकम, शिशराम आदि शामिल रहे।




