दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनर्स के वर्ष 2026 हेतु वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अतः पेंशनर्स शीघ्रातिशीघ्र अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करावे।
उन्होंने बताया कि पेंशन अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर अपनी अंगुली की छाप के माध्यम से सत्यापन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशन विभाग द्वारा जारी मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल पर फेस कैप्चर करने निःशुल्क सत्यापन करा सकते हैं, अपने क्षेत्र के पेंशन स्वीकृकर्ता अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर पेंशन पीपीओ में जुडे मोबाइल नंबर पर ओटी प्राप्त करके, ई-मित्र प्लस मशीनों के माध्यम से भी निःशुल्क सत्यापन करा सकते हैं। इनमें से किसी भी माध्यम से सत्यापन नहीं हो पाता है तो संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी/विकास अधिकारी) के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराया जा सकता है। भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जावेगा।




