दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर भरतपुर। भारतीय कृषि अभियंता सोसायटी नई दिल्ली एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय कृषि अभियान्त्रिकी संस्थान, भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि महाविद्यालय भुसावर के सहायक प्रोफेसर कृषि अभियान्त्रिकी डॉ. मोहित कुमार को अनुसंधान पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला है।
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि डॉ. मोहित कुमार को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र “बैटरी चालित जीरा फसल हार्वेस्टर के डिजाइन एवं विकास” के लिए प्रदान किया गया है। यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में ’’कृषि के लिए अभियान्त्रिक नवाचार’’ विषय पर 10 से 12 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया गया। इसमें देश के शीर्ष कृषि अभियान्त्रिकी संस्थानों के 147 वैज्ञानिकों ने भाग लिया।




