E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गांव कमालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई हुई आयोजित

सरकार की योजनाओं से करवाया अवगत, समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर भरतपुर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर कमर चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा वैर उपखंड भुसावर के गांव कमालपुरा में बुधवार को रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर निस्तारण करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिन परिवादों का निस्तारण नहीं हुआ उन्हें संबंधित विभागों को भेज कर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, अतिक्रमण सहित अन्य परिवाद प्राप्त हुये जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया। गांव में हुई रात्रि चौपाल के दौरान कई परिवादियों द्वारा परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनका शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी और संजय फौजदार ने गांव में निराश्रित गौवंश से होने वाली दुर्घटनाओं का जिक्र किया तथा खेती में नुकसान की बात भी बताई। जिस पर उन्होंने निराश्रित गौवंश को नजदीकी गौशालाओं में भिजवाने की बात कही। रात्रि चौपाल में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजस्थान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अरुण, विकास अधिकारी जेपी बुनकर, सौरभ मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!