E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नेहरू जयंती पर बच्चों को फल वितरित कर मनाई गई जयंती

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं, पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों ने कार्यक्रम आयोजित कर छोटे-छोटे बच्चों को फल वितरण किया।

कार्यक्रम में बच्चों के बीच नेहरू जी के आदर्शों, बाल प्रेम और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) विपुल सोमानी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज नगर अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा, पार्षद दुलीचंद बेरवा, पूर्व पार्षद गुरभेज सिंह टुटेजा, पूर्व पार्षद गोपाल स्वरूप कुमावत उपस्थित रहे।

इसके साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर राव, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, सरवन नकवाल, कांग्रेसी नेता मोहम्मद सदीक शाह, सांवरलाल गुर्जर, शिवराज शर्मा, सुनील नायक, मुकेश गुर्जर, जगदीश शर्मा, शाकिर मोहम्मद, विजय जॉर्ज, तथा स्कूल संस्थापक सुरेश शर्मा एवं भागचंद प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खुशियाँ बाँटना और नेहरू जी के ‘चाचा नेहरू’ के स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को याद करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!