E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

2002 की वोटर लिस्ट में पंचायत समिति सदस्य रहे नवल बैरवा का नाम नहीं

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा रैणी। अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के गढ़ी सवाईराम कस्बे के पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवल बैरवा ने मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को बताया कि वर्ष 2000 में पंचायत समिति सदस्य केचुनाव में निर्वाचित हुआ ।वर्ष 2000 से वर्ष 2005 तक पद पर बना रहा ।मेरे भाई करण चन्द बैरवा वर्ष 2000 में वार्ड पंच के उम्मीदवार रहे। कस्बे की 2002 कि वोटर लिस्ट देखकर आश्चर्य हुआ कि उसमें पूरा परिवार का नाम ही नहीं। ना ही पत्नी का है ना ही बड़े भाई का है ना ही भाभी का है ना ही मम्मी पापा का है। बैरवा ने बताया कि प्रोग्राम में कार्यरत अधिकारीयो व कर्मचारीयो के बार-बार चक्कर लगाने पर भी कोई संताेजनक जवाब नहीं मिल रहा। बैरवा ने बताया कि मेरे परिवार ने 2002 से पूर्व भी लोकसभा विधानसभा जिला परिषद पंचायत समिति व ग्राम पंचायत के चुनावों मे मतदान किया तथा 2002 के बाद भी मतदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!