
दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा,तखतगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका तखतगढ़ अनराज मेवाड़ा ने बीएलओ द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों को समझते हुए आमजन से इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने की अपील की।
अनराज मेवाड़ा ने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण एक महत्वपूर्ण और आवश्यक प्रक्रिया है, जिससे हर योग्य नागरिक आगामी चुनावों में लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सके। उन्होंने आमजन को सरल भाषा में SIR प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। जिन वार्डों में अभी तक फॉर्म नहीं पहुंचे हैं, वहां निवासी अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर उन्हें भरकर जमा करवा सकते हैं। इससे आने वाले समय में कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहेगा।
इस अवसर पर बीएलओ जितेंद्र सिंह जोधा, बीएलओ सुभाष, नगर पालिका कर्मचारी चतराराम मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयंती जैनम, अर्जुन हीरागर, अनिल चौधरी, प्रफुल्ल माली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



