E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गढ़टकनेत के श्री भौमिया जी महाराज स्टेडियम में छुट्टी के दिन रहने लगी चहल-पहल

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गढ़टकनेत -सुरानी सड़क-मार्ग के दाहिनी ओर स्थित ग्रामीण खेल मैदान अब धीरे-धीरे ” श्री भौमिया जी महाराज स्टेडियम” का रुप अख्तियार करने लगा है। एडवोकेट रामचंद्र जांगिड़ के नेतृत्व में श्री भौमिया जी महाराज खेल समिति के जुझारू कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से खेल मैदान साफ-सुथरा एवं समतल दिखने लगा है। रविवार सहित छुट्टी वाले दिनों में खेल मैदान पर बालक-बालिकाओं सहित युवाओं का दिखना सुखदाई लगने लगा है।
नन्हें-मुन्हें बालक-बालिकाओं को जहां खुली जगह मिलने लगी है वहीं युवाओं के लिए भी खेल मैदान वरदान साबित होने लगा है।श्री भौमिया जी महाराज मंदिर सेवा समिति द्वारा इस खेल मैदान को इस तरह से संवारा गया है कि हर कोई मैदान पर आने को उत्सुक रहने लगा है।खेल समिति की अनुकरणीय पहल का हर कोई बखान करने लगा है।खेल मैदान में फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़, खो-खो जैसे विभिन्न खेल खेलकर बच्चे और युवा अपना शारीरिक सौष्ठव निखारने में जुट गए हैं। युवाओं की देखा-देखी बच्चे भी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने लगे हैं। वीरान, उबड़-खाबड़,गंदगी से अटा पड़ा, खरपतवार से भरा ग्रामीण खेल मैदान इन दिनों सक्रियता की ओर लौटने लगा है। बच्चों और युवाओं को आभास होने लगा है कि खेल जीवन में कितना जरुरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!