
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ गौवंश की सेवा के लिए सदैव संकल्पित होकर गौसेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले एवं गौसेवा और गौशालाओं के कार्यों में अद्वितीय योगदान देने वाले अजीतगढ़ शहर के गौभक्तों एवं गौपालकों से श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन ने विनम्र अपील की है कि वे अपने पालतू गौवंश को सड़कों पर नहीं छोड़ें क्योंकि इससे सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, पालतू गौवंश प्लास्टिक खा-खाकर बीमार हो रहा है और गौवंश वाहनों की टक्कर से चोटिल भी हो रहा है।नर गौवंश(सांड) को जल्द अजीतगढ़ पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला में भेजने की तैयारी है । सरकार/ गोपालन विभाग द्वारा विगत दिनों से अजीतगढ़ शहर की सड़कों/गली-मोहल्लों में निराश्रित और बेसहारा गायों को आश्रय देने के लिए नगरपालिका अजीतगढ़ द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है जिसमें निराश्रित गायों को गौशाला में आश्रय दिया जा रहा है।इन गायों को नगरपालिका द्वारा गौशाला में लाया जाता है,अगर किसी गाय का कोई मालिक है तो नगरपालिका द्वारा ही निर्धारित रसीद काटने के बाद गाय को मालिक के सुपुर्द करने का कार्य किया जा रहा है। श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन से किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करके सीधे ही ऐसे लोगों को नगरपालिका जाना चाहिए और वहां से निर्धारित शुल्क की रसीद कटवाकर उसकी सेवार्थ राशि गौशाला को बतौर सहयोग जमा करवानी होगी।




