E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

संभाग स्तरीय अमृता हाट का शुभारम्भ आज, 2 दिसम्बर तक अमृता हाट में मिलेंगे गुणवत्तायुक्त उत्पाद

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर भरतपुर। 25 नवम्बर, संभाग स्तरीय अमृता हाट का उद्घाटन समारोह बुधवार 26 नवम्बर को दोपहर 2 बजे एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड में किया जायेगा।
उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग राजेश कुमार ने बताया कि अमृता हाट में महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित, मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संभाग स्तरीय अमृता हाट 26 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित की जायेगी। अमृता हाट में राज्य के सभी जिलों से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व महिला आर्टिजन्स द्वारा स्वरोजगार हेतु निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की स्टॉल उचित दर पर लगाई जा रही है जो कि महिला सशक्तिकरण का अनूठा प्रयास है। उन्होंने बताया कि अमृता हाट में खिलौने, टेराकोटा, बैडशीट, कशीदाकारी कपड़े, हाथ से निर्मित विभिन्न सामान, साबुन, जूते-चप्पल, पेंटिंग, रेडीमेड कपड़े, खेस, दरी-चादर, शहद, पापड़ बड़ी, मसाले, लाख की चूडियों, पंजाबी सूट नागोरी मेथी, कपड़े के बैग एवं अन्य सामान आदि की स्टॉल लगाई जायेंगी।
ये होंगे कार्यक्रम:- उन्होंने बताया कि अमृता हाट मेले के दौरान 27 नवम्बर को दोपहर 12 बजे आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित होने के साथ ही 27 से 30 नवम्बर तक सांय 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे कौशल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, 1 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे रंगोली, चित्रकला, मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित होंगी। अमृता हाट का समापन समारोह 2 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!