E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर में एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं एसआईआर-2026में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर के प्रांगण में ग्राम पंचायत कंचनपुर के तमाम बीएलओ एवं सुपरवाइजर को एसआईआर-2026में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं 100प्रतिशत डिजिटलाइजेशन -मेपिंग कार्य पूर्ण करने के लिए माल्यार्पण कर,साफा बंधवाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य संजय कुमार मीणा ने बताया कि एसआईआर-2026में सुपरवाइजर सुभाष कुमार, बीएलओ दिनेश यादव, सुशील रोहलानियां, महेंद्र कुमार,सुभाष नरेडिया ने उत्कृष्ट कार्य कर कंचनपुर ग्राम पंचायत को समय से पूर्व 100प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कार्य को पूर्ण किया।एसआईआर-2026में बीएलओ सुशील रोहलानियां जिला स्तर पर जिला कलेक्टर डॉ मुकुल शर्मा द्वारा सम्मानित हुए।इस अवसर पर सरपंच सुनील कुमार जांगिड़,पूर्व एसडीआई एम डी यादव,मनीष बोहरा, रामोतार यादव,महेश कुमार शर्मा ( हरदाकावाली) , भामाशाह प्रेरक अमरचंद शर्मा,जोरावर नगर पीईईओ डॉ महावीर सिंह चौपड़ा एवं गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्टाफ सेक्रेटरी नेकीराम ने बताया कि खेलो इंडिया 2025के स्वीमिंग में टेक्निकल ऑफिसर की भूमिका निभाने वाले विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रकाश सिंह सामोता का भी मान-सम्मान किया गया।साथ ही साथ दो दिवसीय एसएमसी/ एसडीएमसी प्रशिक्षण का भी विधिवत शुभारंभ किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर सोनू सिलोलिया ने समस्त सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया।मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद कुमावत ने बड़ी कुशलतापूर्वक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!