E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानलोकल न्यूज़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण व सम्मान समारोह संपन्न

दैनिक राजस्थान समाचार
संवाददाता — प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत (अजीतगढ़)।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर में बुधवार को एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी दौरान एसआईआर–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायत कंचनपुर के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य संजय कुमार मीणा ने बताया कि सुपरवाइजर सुभाष कुमार तथा बीएलओ दिनेश यादव, सुशील रोहलानियां, महेंद्र कुमार और सुभाष नरेडिया ने एसआईआर–2026 के अंतर्गत 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन एवं मैपिंग कार्य समय से पूर्व पूरा कर ग्राम पंचायत का मान बढ़ाया। बीएलओ सुशील रोहलानियां को जिला स्तर पर जिला कलेक्टर डॉ. मुकुल शर्मा द्वारा भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच सुनील कुमार जांगिड़, पूर्व एसडीआई एम.डी. यादव, मनीष बोहरा, रामोतार यादव, महेश कुमार शर्मा (हरदाकावाली), भामाशाह प्रेरक अमरचंद शर्मा, पीईईओ जोरावर नगर डॉ. महावीर सिंह चौपड़ा सहित अनेक गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्टाफ सेक्रेटरी नेकीराम ने बताया कि खेलो इंडिया 2025 में स्वीमिंग के टेक्निकल ऑफिसर के रूप में चयनित विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रकाश सिंह सामोता का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दो दिवसीय एसएमसी/एसडीएमसी प्रशिक्षण का आगाज मास्टर ट्रेनर सोनू सिलोलिया ने किया। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद कुमावत ने कुशलतापूर्वक संपादित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!