
जयपुर- जयपुर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा ने बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा बताया कि श्री राधे ब्रजवासी गौशाला ट्रस्ट के संस्थापक गौपुत्र धर्म दास महाराज गौ माता की कृपा से सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं। जयपुर के पत्रकार कालोनी मानसरोवर नीबडी़ वाले बालाजी मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा महायज्ञ आयोजित हुई थी इसमें संत समाज का खाने पीने की व्यवस्था करने वाली एक महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने धर्म बहिन बनाया। क्योंकि जो मनुष्य संत समाज की सेवा करता है उसे संत धर्म का भाई, बहिन, गुरु आदि अनेकों रिस्ते बना लेता है। तथा संत समाज का परिवार सम्पूर्ण भारत देश के सभी नर नारियों को मानते हैं। उनका परिवार हमेशा खुश रहे यही कामना करते हैं। गौ पुत्री विजय लक्ष्मी एक ऐसी बेटी है जिसने सातों दिन संत समाज की सेवा की और विदाई भी की। गौ पुत्र पूरन दास महाराज और गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आशिर्वाद दिया और कहा कि आगे बढ़ो आपका परिवार हमेशा खुश रहे।




