E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मानव सेवा अपना घर आश्रम, ने की जरूरत मंद की सहायता

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को मानव सेवा अपना घर आश्रम, बिजयनगर की सेवा टीम द्वारा एक लावारिस, जरूरतमंद एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ पुरुष गोपाल सिंह (आयु लगभग 38 वर्ष) का सफलतापूर्वक रेस्क्यू (उद्धार कार्य) किया गया।

सूचना महात्मा गांधी हॉस्पिटल, भीलवाड़ा से प्राप्त हुई। वहाँ के सूचना-दाता श्री दीपक सिंह यदुवंशी ने बताया कि यह व्यक्ति पहले से ही गोपाल सिंह नाम से आवासी चालक (ड्राइवर) था। शराब, बीड़ी आदि नशे की लत के कारण उसकी शारीरिक स्थिति गंभीर रूप से खराब हो गई थी। वह पिछले लगभग पाँच दिनों से महात्मा गांधी हॉस्पिटल में अत्यंत दयनीय अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके कपड़े फट चुके थे और सर्दी के कारण उसकी हालत और भी बिगड़ रही थी।

मानवता की भावना से प्रेरित होकर आश्रम की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
सूचना-दाता श्री दीपक सिंह यदुवंशी की ही गाड़ी से रेस्क्यू कर पूरी सावधानी के साथ पहले पुलिस थाना, भीमगंज ले जाया गया, जहाँ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण की गईं। इसके बाद रेस्क्यू प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रूप से आश्रम पहुँचाया गया।

रेस्क्यू के बाद उक्त आवासी को मानव सेवा अपना घर आश्रम, बिजयनगर में सुरक्षित रखा गया है, जहाँ उसे भोजन, वस्त्र, चिकित्सा देखभाल और आत्मीय सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

आश्रम का यह मानवीय प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि कोई भी व्यक्ति बेसहारा, लावारिस या असहाय न रहे — यही सच्ची मानव सेवा है।

🙏 मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है
मानव सेवा अपना घर आश्रम, बिजयनगर (जिला ब्यावर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!