E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भामाशाहों द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी- मालाखेड़ा ब्लॉक की राजकीय प्राथमिक स्कूल बिचपुरी में अध्यनरत समस्त बालक बालिकाओं को गायत्री निरंजन लाल सेवा फाउंडेशन मनु मार्ग अलवर की ओर से जर्सी का वितरण किया गया इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष निरंजन लाल तथा उपाध्यक्ष गायत्री देवी और सदस्य अंजू गुप्ता राकेश कुमार विद्यालय में पहुंचे जहां उन्होंने सभी बच्चों को जर्सी प्रदान कर पहनाई। सरकारी स्कूल की हेड मास्टर विमला देवी ने बताया इस अवसर पर भामाशाह अतिथियों का शिक्षक भारत गुर्जर राजू यादव मौसम खान मीनाक्षी देवी ने माला पहनकर व साफा बंधवाकर शाल उड़ाकर उनका अभिनंदन स्वागत सत्कार किया संस्था के अध्यक्ष निरंजन लाल ने बताया जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही उनका कर्तव्य है। इसलिए अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में आकर यह परोपकार का कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!