E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड के पाठ का आयोजन

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):- इंदौर-अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने वाट्सएप द्वारा अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि अमरनाथ एवेन्यू इंदौर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर उज्जैन पर भार्गव ब्राह्मण समाज के प्रदेश पदाधिकारी विजय दुबे व भार्गव ब्राह्मण परिवार द्वारा भव्य सुंदरकांड किया गया। इस अवसर पर शहर के गण मान्य नागरिक अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं शहर के वरिष्ठ एडवोकेट जियालाल शर्मा एवं अखिल भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी साथ में उमेश भार्गव परशुराम मंदिर भोपाल के ट्रस्टी भी उपस्थित हुए। कॉलोनी में मंदिर व कॉलोनी के नागरिकों की देख रेख व उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले अध्यक्ष सबल सिंह की सक्रियता एवं कार्यों की बहुत सराहना स्वरूप मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!