
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। दिनेश कुमार शर्मा,आरएएस ,प्रबंध निदेशक, राजस्थान बीज निगम, जयपुर का स्थानांतरण/पदस्थापन विशिष्ट सहायक,उप मुख्यमंत्री,वित्त,पर्यटन,कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास,बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान,जयपुर (सुश्री दीया कुमारी) के रिक्त पद पर राज्यहित में किया गया है। चला निवासी दिनेश कुमार शर्मा की प्रारम्भिक शिक्षा गांव चला की सरकारी स्कूल में ही हुई।कक्षा 6 से कक्षा 12तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में हुई।आरएएस के प्रथम प्रयास में ही श्रेष्ठतम रेंक के साथ राजस्थान में टोप किया।दो बार राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे और अब इन्हें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विशिष्ट सहायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। अध्यापक महेंद्र प्रसाद सैनी सहित अनेक नवोदय साथियों ने दिनेश कुमार शर्मा को शुभकामनाएं,बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया है।




