E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भारत को इंडिया नहीं भारत के नाम से ही जाना जाए-राव राजेन्द्र सिंह

जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा ने संसद में संशोधन बिल पेश किया

‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा ने संसद में भारत को इंडिया की बजाय भारत से ही जाने एवं पहचाने जाने को लेकर संशोधन बिल पेश किया।बिल पेश करने के दौरान सिंह ने कहा कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद -1में संशोधन करने के लिए लाया गया है ताकि इंडिया देटीज भारत की जगह केवल भारत नाम ही देश का आधिकारिक नाम हो ।इस संशोधन का उद्देश्य हमारे देश की पहचान और सांस्कृतिक सार्वभौमिकता को मजबूत करना है और यह सुनिश्चित करना है कि देश को देश और दुनिया दोनों जगह एक ही नाम “भारत” से जाना-पहचाना जाए।भारत शब्द हमारी प्राचीन परम्पराओं, ग्रन्थों और इतिहास में गहराई से जुड़ा रहा है ।यह नाम सदियों से हमारी एकता,निरंतरता और आत्म पहचान का प्रतीक रहा है। वर्तमान में देश के दो नाम “इंडिया” और “भारत” औपनिवेशिक दौर की एक व्यवस्था का हिस्सा हैं,जो आज की राष्ट्रीय भावना और हमारे संवैधानिक मूल्यों, सार्वभौमिकता,एकता और अखंडता से मेल नहीं खाती। इसलिए इस विधेयक के माध्यम से देश के नाम को एकरुप करने का प्रस्ताव रखा गया है।भाजपा जयपुर देहात के मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी,भाजपा एससी मोर्चा जयपुर जयपुर जिला देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बी एस बेनीवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह बड़े ही गौरव का विषय है कि जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा ने देश का आधिकारिक नाम केवल भारत ही रखें जाने को लेकर संसद में बिल पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!