E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सरवाड़ पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)सरवाड़ पुलिस ने हाल ही में हुई लूट की एक वारदात के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी फतेहगढ़ रोड पर सेल्समैन के साथ हुई घटना के संबंध में की गई है। थाना प्रभारी रामपाल शर्मा ने बताया कि नोबल स्कूल के पास हुई स्नेचिंग की वारदात में फरार चल रहे अभियुक्त खुशीराम पुत्र हरिराम जाट (उम्र 27 साल, निवासी कचनारिया, पुलिस थाना दुदु, जिला जयपुर ग्रामीण) को पकड़ा गया है। यह अभियुक्त पिछले दिनों बोराडा से सरवाड़ की तरफ आ रहे निर्भय सिंह से नोबल स्कूल के पास हुई लूट की वारदात में शामिल था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में पूर्व में ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपाल शर्मा के साथ एएसआई शिवचरण और कांस्टेबल कमलेश मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!