E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शकुन्तला टेलर को नवाजा शिक्षक सम्मान से कोटा में डॉ शकुन्तला टेलर (मानद उपाधि)

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा अजमेर। किशनगढ़ अजमेर से को कोटा, दिनांक 04 जनवरी 2026 को कोटा में आयोजित नवाचारी शिक्षक महाकुंभ के सूत्रधार एवं संयोजक श्री भुवनेश मालव के नेतृत्व में शिक्षा नगरी कोटा में देश भर के नवाचारी शिक्षकों का महा समागम आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य करने वाली शिक्षिका, लेखिका एवं समाज सेविका ने अपने जीवन को जनसेवा को समर्पित किया है। कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद इन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वयं के स्तर पर लगभग 30,000 से अधिक मास्क निःशुल्क वितरित कर मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की। विद्यालय स्तर पर भामाशाह प्रेरक के रूप में कार्य करते हुए इन्होंने समाज सेवा, शिक्षा और जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। महिला सशक्तिकरण को लेकर उनकी कविताएँ और लेख सामाजिक सरोकारों को सशक्त स्वर देते हैं। ज्वलंत मुद्दों पर निर्भीक कलम चलाने के लिए इन्हें स्थानीय सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर अजमेर, उपखंड अधिकारी किशनगढ़, नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा इन्हें कोरोना वॉरियर एवं भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही अब तक 398 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुकी टेलर को शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस आयोजित नवाचारी शिक्षक महाकुंभ के सूत्रधार एवं संयोजक श्री भुवनेश मालव के नेतृत्व में शिक्षा नगरी कोटा में देश भर के नवाचारी शिक्षकों का महा समागम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम शिक्षा सागर फाउंडेशन , भारत और सामाजिक वानिकी विभाग , कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रहा। इस शिक्षक महाकुंभ में देश भर के नवाचारी शिक्षक अपने अनुभव साझा करेंगे , साथ ही क्षेत्रिय राजनीतिक , साहित्यिक और शैक्षिक जगत की जानी मानी हस्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। ‌ इस नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह में देश भर के 240 शिक्षकों को क्रांतिकारी नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में कोटा की राजकीय एवं सामाजिक जानी मानी हस्तियां मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!