E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भरतपुर थाने से भागा छेड़छाड़ और लूट का आरोपी:जयपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी, टॉयलेट के बहाने फरार; बुजुर्ग महिला के पैर काट चुका आरोपी

नागपाल शर्मा माचाड़ी(अलवर):- भरतपुर- महिला से लूट और छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस उसे लूट के सामान की रिकवरी की पूछताछ के बाद वापस गंगापुर सिटी लेकर जा रही थी। रात होने के कारण पुलिस ने बीच में भरतपुर के सेवर थाने में स्टे किया था। इसी दौरान टॉयलेट का बहाना बनाकर संतरी को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला रविवार देर रात का भरतपुर के सेवर थाने का 1:50 मिनट का है। आरोपी को बंदी गृह में रखा गया था।
सेवर थाना SHO सतीश चंद शर्मा ने बताया- थाने से देर रात लूट और छेड़छाड़ का आरोपी रामोतार बैरवा (32) उर्फ काडू बैरवा फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
*SHO ने बताया*- जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस रामोतार बैरवा और उसकी महिला साथी सोनिया को गंगापुर सिटी से रिकवरी के लिए जयपुर ले गई थी। इसके बाद उसे पूछताछ के बाद गंगापुर सिटी लेकर आ रही थी। इसी दौरान रात ज्यादा होने के चलते प्रताप नगर पुलिस ने सेवर थाने पर स्टे किया था। आरोपी सेल में बंद था। देर रात ०1 बजकर 50 मिनट पर टॉयलेट का बहाना कर संतरी को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, रामोतार को प्रताप नगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, नशीली चीज सुंघाकर लूट के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था।
*पुलिस के अनुसार*, इसी आरोपी ने ०2 महीने पहले 65 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काट कर चांदी के कड़े लुटे थे। इसी मामले में वह गंगापुर सिटी जेल में बंद था।
*मजदूरी के बहाने बुलाया, दोनों पैर काट डाले थे*
गंगापुर सिटी के बामनवास के सीत्तौड़ा गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला कमला देवी (65) के साथ वारदात हुई थी! ०5 अक्टूबर को पिपलाई कस्बे में उसे रामोतार मिला था। उसने बताया कि उसके कई जगह पर निर्माण कार्य चल रहे हैं और मजदूरों की आवश्यकता है। भरोसा दिलाते हुए उसने कमला देवी से मोबाइल नंबर लिया। ०8 अक्टूबर को कमला देवी को कॉल कर गंगापुर सिटी मजदूरी करने बुला लिया।
*ट्रैक्टर ड्राइवरों ने दी पुलिस को सूचना*
कमला देवी देर तक नहीं लौटी तो सीमा और उगती ०8 अक्टूबर की शाम सदर थाना गंगापुर सिटी पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।
*SP ने बताया*- गुरुवार सुबह पुलिया के जाट बड़ौदा रास्ते पर एक महिला के घायल हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के दोनों पैर के पंजे कटे हुए थे।
महिला के दोनों पैर में चांदी के कड़े नहीं थे। बदमाश महिला के पैर के पंजे काटकर चांदी के कड़े लूट ले गए। पुलिस महिला को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां से जयपुर रेफर कर दिया था।
इसके बाद पुलिस ने ०9 अक्टूबर को रामोतार और उसकी सहयोगी सोनिया को गिरफ्तार किया था!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!