
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप से महार्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के तत्वावधान में आयोजित 38वीं अन्तर-महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 1 से 3 दिसम्बर 2025 तक दयानन्द कॉलेज, अजमेर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में श्री प्राज्ञ महाविद्यालय के B.A. पार्ट–I के छात्र अंकित चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जम्प में स्वर्ण पदक तथा लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
दूसरी ओर, 38वीं अन्तर-महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25–26 नवम्बर 2025 को दयानन्द कॉलेज परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
B.A. द्वितीय वर्ष के छात्र देवराज गुर्जर ने 75–80 कि.ग्रा. भार वर्ग में सिल्वर पदक जीता, M.Com Previous के छात्र मनीष माली ने 85–90 कि.ग्रा. भार वर्ग में सिल्वर पदक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।




