
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ ब्लॉक की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डूस्या में बुधवार को कक्षा 1से कक्षा 5तक के तमाम 76 विद्यार्थियों को भामाशाह निशु कंवर अध्यापिका ने अपने स्वर्गीय पति नरेंद्र सिंह के जन्मदिवस एवं स्वयं के वेतन स्थायीकरण के उपलक्ष में सर्दियों के मौसम में छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम प्रधानाचार्य मंजु मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं गांव के जनप्रतिनिधि श्रवणलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, जगदीश गुर्जर,मनोज गुर्जर, प्रधानाचार्य मय स्टाफ समेत समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ज्ञातव्य रहे कि इस विद्यालय के शिक्षकों ने पहले भी भामाशाहों का कार्य किया है। विद्यालय की शिक्षिका अनिता सैनी ने 1लाख रुपये का लागत का विद्यालय के मंच पर टिनशेड लगाया था। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने मिलकर रुपये 35हजार की लागत का म्यूजिक सिस्टम प्रार्थना और अन्य गतिविधियों के लिए दिया था। समय-समय पर विद्यालय में शिक्षण सामग्री एवं अन्य सहायक शिक्षण सामग्री विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा विद्यार्थियों को वितरित की जाती रही है। यह विद्यालय आसपास के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासन,खेल उपलब्धियों व समाज सेवा के लिए जाना जाता है। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य लोगों ने विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपेक्षा की कि विद्यालय का माहौल इसी प्रकार सकारात्मक बनाए रखें ताकि यह विद्यालय अपनी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासन,खेल उपलब्धियों एवं समाज सेवा की पहचान बनाए रखे।




