E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

JMCC INFRA PROJECTS PRIVATE LTD.अलवर के सौजन्य से विद्यालय में किया गर्म जर्सी का वितरण

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):-अलवर- प्रधानाचार्य संगीता गौड़ एवं समाजसेवी अशोक मेठी की प्रेरणा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम बालेटा अलवर में स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा ०6 से 12 के सभी बालक एवं बालिकाओं के लिए गर्म जर्सी का वितरण किया गया। इससे पूर्व इन्ही के द्वारा कक्षा ०1से ०5 के सभी बच्चों को जर्सी वितरित की जा चुकी है! इस मानवीय पहल से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सर्दियों से बचाव के लिए गर्म जर्सी मिली।
आयोजन दौरान, *JMCC के डायरेक्टर आदरणीय झाबरमल यादव द्वारा सभी बालक एवं बालिकाओं को इंजीनियर अशोक गुप्ता (मेठी), क्षितिज, नवीन, JMCC CO.परचेज मैनेजर लोकेश यादव,दिलीप कुमार के साथ अपने हाथों से गर्म जर्सी वितरित की JMCC co.Safety incharge दिलीप कुमार द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर ट्रेनिंग दी गई जिसे स्कूल प्रशासन द्वारा सराहा गया! प्रिंसिपल संगीता गौड़ के निर्देशन मे सभी जर्सी वितरित कीं गई। स्कूल प्रिंसिपल व स्कूल स्टॉफ द्वारा सभी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया.। बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता गौड़ को भामाशाओ को प्रेरित कर विद्यालय विकास मे योगदान करवाने के लिये पूर्व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार गोविन्द डोटासरा द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक अवार्ड एवं वर्तमान मे शिक्षा मंत्री आदरणीय मदन दिलावर द्वारा शिक्षा संकुल जयपुर मे भामाशाह प्रेरक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर प्राचार्य संगीता गौड़, कुसुम सैनी,नीरू मीणा,संगीता, विपिन द्विवेदी,प्रदीप गांधी, साहुन खान,दिनेश शर्मा,अदिति शर्मा,टीना शर्मा,लक्ष्मी,प्रियंका शर्मा,रामप्रसाद सैनी,मोनिका शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!