
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी(अलवर):-राजगढ़- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माचाड़ी राजगढ़ सड़क मार्ग पर डाबला मेव में गुरुवार को सर्व समाज हैल्प टीम के सदस्य स्थानीय भामाशाह कोठारी बास निवासी जगराम कोठ्यारी डाबला की ओर से सर्दी को देखते हुए छात्र-छात्राओं को (जर्सी-टोपी) ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। सर्व समाज हैल्प टीम के कार्यवाहक उपाध्यक्ष सैतान भाकरी हरिकिशन बाढ ने बताया कि विद्यालय में 76 बच्चे अध्ययनरत है तथा ०5 बच्चे पूर्व प्राथमिक स्तर के है। इस दौरान सभी 81 बच्चों को सर्व समाज हैल्प टीम सदस्य जगराम डाबला (भामाशाह) की ओर से ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। जिसके लिए विद्यालय प्रधानाध्यापक कल्लूराम मीना एवं विद्यालय प्रबन्धन समिति ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सर्व समाज हैल्प टीम के कार्यवाहक अध्यक्ष महेन्द्र मीना, जगराम मीना,धर्मू डाबला, रामकेश रतनपुरा,सुनील भाकरी, प्रमोद सैनी सकट,महेंद्र कसाना, सैतान भाकरी,हरिकिशन बाढ व कल्लूराम प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे!



