
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):- अलवर- अलवर की सबसे बड़ी सोसायटी अपना घर शालीमार 30 बीघा राम मंदिर प्रांगण में खाटू श्यामजी की तर्ज पर भव्य तोरण द्वार (स्वागत द्वार) बनने जा रहा है। इसी उपलक्ष में श्याम प्रेमी ललित गुप्ता ने बताया कि दिनांक 19 दिसंबर शुक्रवार को 551 निशान यात्रा व चांदी के रथ पर विराजमान बाबा श्याम की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा मुख्य बाजारों से नगर भ्रमण करते हुए कीर्तन स्थल श्री राम मंदिर प्रांगण शालीमार पहुंचेगी नगर भ्रमण में ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए साईं चेरिटेबल कॉलेज द्वारा 50 वोलेन्टेर्स की भी व्यवस्था की गई है! साथ में यातायात एवं पुलिस प्रशाशन का भी विशेष सहयोग रहेगा वहीं दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सांय 6.15 से पूर्ण रात्रि बाबा श्याम इच्छा तक बाबा श्याम का भव्य श्री श्याम संकीर्तन आयोजित होने जा रहा है । श्री श्याम संकीर्तन में कोलकाता से भजन सम्राट जय शंकर चौधरी, दिल्ली से राधिका ठाकुर, दिल्ली से सोनी सिस्टर्स, अलवर से भाई महेंद्र अमन, कमल कान्हा व दिल्ली की ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप अपनी स्वर लहरियों से बाबा को मीठे मीठे भजनो से रिझायेगे, वही मंच संचालक राजकुमार दादवानी द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में कोलकता के फूलों से खाटू श्याम बाबा का आलौकिक भव्य श्रृंगार किया जाएगा व 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। इसी क्रम में दिनांक 19 दिसंबर के लिए मंडल के सदस्यों को प्रभारी नियुक्त किया गया। निशान यात्रा प्रभारी सुशील गुप्ता , व्यवस्था प्रभारी वेद प्रकाश गुप्ता, प्रसादी प्रभारी ललित गुप्ता, सजावट प्रभारी प्रिया शर्मा, प्रसाद वितरित प्रभारी नेमी चंद प्रजापत, हितेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, स्वागत प्रभारी लोकेश गुप्ता,मोहन शर्मा , तुलसी राम मित्तल, सुरेश यादव, आदि को नियुक्त किया गया है।




