
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान (11 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों—पोस्टर निर्माण, जिंगल्स/स्लोगन प्रस्तुति, निबंध लेखन तथा सड़क सुरक्षा शपथ—का आयोजन श्री प्राज्ञ महाविद्यालय, विजयनगर में 12 दिसम्बर 2025 को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक पोस्टर, प्रभावी स्लोगन, रोचक जिंगल्स और सारगर्भित निबंध प्रस्तुत किए। अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलवाई गई।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता—
प्रथम : दीक्षित जैन (B.A. 1st Year, Sem 1st)
द्वितीय : वैशाली पनवा (B.A. 1st Year, Sem 1st)
तृतीय : मुस्कान बानू (B.A. 3rd Year, Sem 5th)
कार्यक्रम का संपूर्ण मार्गदर्शन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दुर्गा मेवाड़ा द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व पर बल देते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्या डॉ. दुर्गा मेवाड़ा ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।




