अलवर बार एसोसिएशन के अभिमन्यु चौहान अध्यक्ष निर्वाचित
उपाध्यक्ष सुधीर यादव, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा,सचिव रामकिशन गुर्जर ने दर्ज की जीत
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):-अलवर- अलवर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु चौहान ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी राकेश शर्मा बिट्टू को 113 वोट से परास्त किया।जबकि अजय यादव तीसरे स्थान पर रहे।इसके अलावा उपाध्यक्ष सुधीर यादव,कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा,सचिव पद पर रामकिशन गुर्जर ने जीत दर्ज की।शनिवार सुबह ठीक ०8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती घंटों में मतदान बेहद धीमा रहा। सुबह 10 बजे तक 1858 मतदाताओं में से सिर्फ 80 वकीलों ने ही वोट डाले थे। लेकिन दोपहर तक मतदान की रफ्तार बढ़ी और 12 बजे तक कुल 463 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया। चुनाव प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली। इसके बाद मतपेटियां सील कर काउंटिंग शुरू की गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 1858 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 463 वोट दोपहर तक डाले गए। दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। बार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रखी गई ।जिससे मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ हुए। इस बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए ०3-०3 उम्मीदवार मैदान में थे। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। वहीं सबसे अधिक दिलचस्पी कोषाध्यक्ष पद को लेकर देखी गई। इस पद के लिए ०7 दावेदार मैदान में थे, जो बार के इतिहास में काफी बड़ा आंकड़ा रहा ।
जानकारी के अनुसार पिछले करीब 10 वर्षों से लगातार एक ही एडवोकेट कोषाध्यक्ष चुने जाते रहे थे। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया, जिसके चलते यह सीट खाली मानी गई और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। इस वजह से कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला हुआ।
चुनाव में अधिवक्ताओं का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ा और मतदान प्रतिशत शाम तक काफी बेहतर स्तर पर पहुंच गया।समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।



