E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सरकार के दो वर्ष पूर्ण,ब्यावर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास रथों को दिखाई हरी झंडी”

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर तरनदीप सिंह
जनसेवा को समर्पित राजस्थान सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ब्यावर में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी ने देवतुल्य जनता एवं पत्रकार बंधुओं को संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत दो वर्षों में ब्यावर सहित पूरे राजस्थान में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत, शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह जी खर्रा, ब्यावर विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत, मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!