E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सीकर में गैंगवार पर पुलिस का महाघात, बदमाशों में मचा हड़कंप

दैनिक राजस्थान समाचार राजस्थान मीडिया प्रभारी उमाशंकर शर्मा -सीकर जिले में गैंगवार से जुड़े व्यक्तियों की अब खैर नहीं है। गैंगवार की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सीकर पुलिस ने बड़ा और कड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत एक साथ कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर बदमाशों पर शिकंजा कसा गया।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत के सख्त निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह के नेतृत्व में यह व्यापक कार्रवाई अंजाम दी गई। अभियान में पुलिस की 15 विशेष टीमों को लगाया गया, जिनमें करीब 150 अधिकारी व जवान शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान गैंगवार से जुड़े कई बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। वहीं, छापेमारी के दौरान विभिन्न प्रकार की लग्जरी गाड़ियों सहित कई वाहनों को भी जप्त किया गया, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अभी जारी है और गैंगवार से जुड़े हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती से जिले में अपराधियों में भय का माहौल है, वहीं आमजन ने पुलिस की इस निर्णायक कार्रवाई का स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!