E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्री कल्याण राय महाराज मंदिर में एकादशी का पर्व मनाया

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अराई
कस्बे के श्री कल्याण राय महाराज मंदिर में पौष मास के कृष्ण पक्ष सफला एकादशी पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। एकादशी पर श्री जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। पुजारी मुकेश पाराशर ने बताया सफला एकादशी पर भगवान विष्णु और लीलाधर भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने से श्रद्धालुओं को सभी कार्यों में सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है ।सफला एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है और हजारों वर्षों की तपस्या के बराबर पुण्य फल मिलता है ।सफला एकादशी को कल्याण और सौभाग्य प्रदान करने वाला माना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से पूजा पाठ करने पर बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है ।आसपास के गांव से आए रामधुनी मंडल के गायको की ओर से भजन प्रस्तुत करने पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लग गए। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बन गया । आरती के पश्चात श्रद्धालुओं का प्रसाद वितरण किया गया ।समारोह में कई महिला पुरुष सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!