E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया बहन किंजल लोढ़ा का जन्म दिवस

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह आदर्श विद्या मंदिर विजयनगर में आज लोढ़ा परिवार ने अपनी पुत्री सुश्री किंजल लोढ़ा का 25वाँ जन्म दिवस विद्यालय परिवार के साथ मनाया
इस अवसर पर लोढ़ा परिवार ने जन्मदिवस पर विद्यालय में एक स्मार्ट बोर्ड व शिशुवाटिका कक्षा के लिए LED TV प्रदान की गई ।
विद्यालय में जन्म दिवस का कार्यक्रम रखा गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत पधारे हुई अतिथियों द्वारा मां सरस्वती , ॐ, व भारत माता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित प्कर की गई ।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद जी लोढा रेखा जी लोढा विशिष्ट अतिथि सम्पत राज काठेड अध्यक्ष (भारतीय जैन संघठना) कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद जी कोगटा अध्यक्ष ( विद्यालय प्रबंध समिति )
कार्यक्रम के सर्वप्रथम प्रधानाचार्य उदय सिंह द्वारा विद्या भारती का परिचय और विद्याभारती के लक्ष्य विद्यालय के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय हित चिंतक पदम मुनोत द्वारा वर्तमान में चल रहे श्री राम छात्रावास के निर्माण कार्यों के बारे में बताया विद्यालय के छात्रावास में संस्कारवान और प्रतिभावान बालक तैयार हो रहे हैं जो देश की सेवा के लिए हमेशा आगे रहेंगे विद्यालय की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा सम्पत राज द्वारा विद्यालय विद्यालय में ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो रहा है जो वास्तव में आगे चलकर देश की सेवा के लिए कार्य करेंगे ऐसे संस्कारवान बालकों का निर्माण हो रहा है जो आने वाले समय में सम्पत राज ने बताया कि विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य के लिए भारतीय जैन संघठना ग्रुप द्वारा संगठन में विषय रखकर विचार करके पांच कमरों का निर्माण संगठन के द्वारा करवाया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया गया यह कार्य जल्दी ही पूर्ण अवगत करवा दिया जाएगा ताराचंद जी लोढा द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा भी विद्यालय के निर्माण कार्य में अच्छा सहयोग करेंगे और समाज से करवाएंगे ऐसा आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना के पदाधिकारी नौरतमल भंडारी ,दिलीप जी तालेसरा, अभय सांखला, भंवर जी नाबेडा, प्रिंस लोढा ,पदम जी मुनोत ,विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी संजीव कोठारी अभिषेक नाहर भागचंद जैन, तरुण शर्मा और विद्यालय के आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!