E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पक्का आवास निर्माण हेतु अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए करें आवेदन

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी(अलवर):-अलवर- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पात्रा लाभार्थी स्वयं के 30 से 45 वर्गमीटर का पक्का आवास निर्माण हेतु ०2 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत ऐसा कोई व्यक्ति जिसके परिवार की वार्षिक आय ०3 लाख रूपये तक है आवेदन के लिए पात्रा है। इसमें शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स, स्वयं सहायता समूहों के सभी सदस्य, पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थी,भवन एवं निर्माण कार्य के श्रमिक,सफाई मित्र, आंगनबाडी कार्यकर्ता जैसे लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जावेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन महिला अथवा संयुक्त रूप से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए आवेदक के पास स्वयं की भूमि (आवेदक के पास स्वयं की खाली भूमि अथवा कच्चा आवास होना अनिवार्य है) तथा परिवार की वार्षिक आय ०3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन द्वारा विगत 20 वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार अथवा नगरीय निकाय के आवास योजना में लाभ प्राप्त नहीं किया गया हो। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को ०2 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि चार किस्तों में प्रदान की जाएगी। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय अलवर में कार्यालय समय पर सम्पर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!