E-Paperखेलटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

20 एवं 21 दिसंबर को होने वाली अग्रसेन प्रीमियर लीग (APL)टीमों की आधिकारिक घोषणा

अग्रसेन प्रीमियर लीग समिति द्वारा आगामी 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली भव्य अग्रसेन प्रीमियर लीग (APL) के संदर्भ में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीमों की आधिकारिक घोषणा के साथ-साथ टीमों की टी-शर्ट का विधिवत विमोचन किया गया

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल समाज के संरक्षक मधुसूदन कनोड़िया के सानिध्य और निर्देशन में किया गया ।
कार्यक्रम में श्री अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष विजय जिंदल, श्री अग्रसेन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनोज तायल, अग्रसेन महिला मंडल की अध्यक्षा शिल्पी मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एपीएल आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जी सिंघल, रोहनिश गुप्ता, कृष्णा तायल, विश्वाश अग्रवाल, वैभव गर्ग सहित समाज के अनेक अग्रजजन, टीमों के ओनर्स एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने एपीएल आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में खेल भावना, एकता एवं युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!