E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रामनगर की तरफ जाने वाली घाटी को कटवाने के लिए तथा पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीण लोगों ने ज्ञापन भी दिया

रामनगर की तरफ जाने वाली घाटी को कटवाने के लिए तथा पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीण लोगों ने ज्ञापन भी दिया

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। रैणी-अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव सृजित पंचायत मुख्यालय लादीया पर मंगलवार को
भाजपा रथयात्रा आने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत सत्कार किया।
रथ यात्रा लादिया में पहूंचने पर रैणी बीजेपी मण्डल अध्यक्ष राजेश मीना,बादल सैन, देवकरण मीना एवं मौजूद अन्य सभी अतिथियों का फूल माला व साफा पहनाकर समस्त ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान सरकार के ०2 साल पूर्ण होने पर भाजपा शासनकाल में जो जनहित योजनाएं संचालित की गई है और जो विकास कार्य कराए गए हैं उन सभी के बारे में आमजनता को बताया गया।
हुए कार्यक्रम को टीवी स्क्रीन पर सभी गांव के पंच पटेलों ने ध्यान से सुना एवं देखा जिनमें भाजपा नेता विशम्बर गुर्जर,तुहीराम, हेमराज,खेमसिंह,अशोक, रामोतार,पुखराज,बने सिंह,‌ जयसिंह थानेदार,विश्राम ड्राईवर, किशोरी लाल मैम्बर,करतार, रामस्वरूप दादा,जगदीश मेम्बर, हिरालालजी,किशोर,जय प्रकाश, प्रहलाद,धर्मसिंह,भैरू,उमेद,एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
मीडिया को यह सारी जानकारी भाजपा नेता विश्वंभर दयाल गुर्जर के द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!