E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

किसानों की जमाबंदी से आधार नंबर को जोडऩे की हुई प्रक्रिया, शिविर सम्पन्न

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा अजमेर बांदनवाड़ा. समीपवर्ती ग्राम पंचायत पड़ांगा के अधीनस्थ ग्राम अर्जुनपुरा में मंगलवार को पायलेट प्रोजेक्ट शिविर की शुरुआत की गई। पटवारी भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत राजस्व मंडल की टीम एवं टेक्नीकल टीम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन में किसानों की जमाबंदी को आधार नंबर से लिंक कराने की प्रक्रिया की गई। जमाबंदी के आधार से जोडऩे पर किसानों की भूमि से संबंधित खरीद व बेचान होने सहित अन्य मामलों में मोबाइल पर संदेश आएगा, जिससे भविष्य में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। खातेदारों का आधार नंबर जमाबंदी में अपडेट होने से कई प्रकार की परेशानियों से बचा जा सकेगा। राज्य में लगभग 80 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इन्हें यूनिक आईडी दी जा चुकी है। जमाबंदी को आधार से जोडऩे के लिए आधार सीडिंग मोड्यूल तथा फार्मर रजिस्ट्री आईडी के डेटा का डीसीएस गिरदावरी से इंटिग्रेशन कराए जाने के लिए प्रूफ ऑफ कंसेप्ट (पीओसी) कराई जानी है। इसके लिए एनआईसी द्वारा सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग जारी है।राज्य में 90 लाख 19 हजार 6 सौ पिच्यानवें किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं। उनमें से 88.69 प्रतिशत का एनरोलमेंट हो चुका है। केन्द्र सरकार इसके जरिए ही योजनाओं का लाभ किसानों को दे रही है। इस दौरान अतिरिक्त निबंधक राजस्व मंडल अजमेर डॉ. हेमंत स्वरुप माथुर, तहसीलदार नीलम राठौड़, भू-अभिलेख निरीक्षक महेशकुमार मंडावरिया व देवेन्द्रसिंह राठौड़, रविन्द्रसिंह सहित किसान धीरा गुर्जर, भैरु गुर्जर, जितेन्द्रसिंह, माणक रायका, दिनेश तिवाड़ी, रामलाल गुर्जर, राधाकिशन गुर्जर, चांदमल डोरिया आदि मौजूद थे।
फोटो : बांदनवाड़ा. ग्राम पंचायत पड़ांगा के ग्राम अर्जुनपुरा में पायलेट प्रोजेक्ट शिविर में मौजूद ग्रामीण व राजस्व अधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!