E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मसूदा विधानसभा क्षेत्र में 24000 मतदाता हुए काम राजनीतिक दलों को सौपी सूची

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा अजमेर। उपखण्ड कार्यालय -मसूदा में SIR बैठक मंगलवार शाम को आयोजित हुई! बैठक में निर्वाचन अधिकारी दीपशिका कालवी द्वारा विधानसभा क्षेत्र -मसूदा की मतदाता सूची सौंपी गई…! निर्वाचन अधिकारी ने बताया की अभी भी किसी कारणवश किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं आया वो 14 जनवरी तक अपना नाम जुड़वा सकता हैं, 1जनवरी 2026 को जो 18 वर्ष का होने वाला मतदाता भी फॉर्म नंबर 6 भरकर अपने BLA से सम्पर्क करके नाम जुड़वा सकता हैं, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को होगा! बैठक में भिनाय मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, नागोला मण्डल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, कोषाध्यक्ष प्रिंस जैन, खरवा मण्डल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, रामगढ़ मण्डल अध्यक्ष श्री राम जाट, महामंत्री जगदेव सिंह राठौड़, मनोज जैतलिया, सूर्यदेव सिंह राठौड़, सतीश ओझा, विमल रांका, गिरधारी गुर्जर, दुष्यंत सिंह जामोला, सहदेव सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!