E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एसडीएम श्रीमाधोपुर ने किया अजीतगढ़ राजकीय उपजिला अस्पताल का निरीक्षण। पीएमओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ स्थित बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल का मंगलवार को श्रीमाधोपुर एसडीएम अनिल कुमार ने निरीक्षण किया और पीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाबा नारायण दास राजकीय उप जिला अस्पताल अजीतगढ़ का श्रीमाधोपुर एसडीएम अनिल कुमार ने मंगलवार दोपहर निरीक्षण किया और पीएमओ डॉ मनीष जांगिड़ से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।इस दौरान पीएमओ डॉ जांगिड़ ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की काफी कमी हो रही है , जिससे चिकित्सकीय कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व एसडीएम ने कार्यालय में जाकर चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति -पंजिका का निरीक्षण किया।इसके बाद निःशुल्क दवा काउंटर, निःशुल्क पर्ची काउंटर, एमरजेंसी रुम,मरीज वार्ड, लेबर रुम, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे रुम,जांच प्रयोगशाला समेत आदि एरिया में जाकर निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी ने वार्डों में बेडशीट एवं महिला वार्ड में मरीजों के साथ एक से अधिक मौजूद ना रहने,ओपीडी में डॉक्टर तुम के बाहर बरामदे में मरीजों के बैठने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने,भीड़ एवं पार्किंग नियंत्रण हेतु गार्ड लगाने एवं गार्डों को वर्दी में आने हेतु पाबंद किया। निरीक्षण के दौरान पीएमओ को वार्डों में टॉयलेट्स की नियमित साफ-सफाई करवाने तथा अस्पताल के पास में पार्किंग के लिए व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!