
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। मंगलवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर जगदीश प्रसाद स्वामी के असामयिक निधन के समाचार ने अजीतगढ़ ही नहीं आसपास के सभी गौभक्तों एवं गौसेवकों के दिलों को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। श्रीकृष्ण गौशाला अजीतगढ़ के सह-व्यवस्थापक रहे स्वामी ने सेवानिवृत्ति के बाद अपना समूचा जीवन गौसेवा एवं गौभक्ति के नाम ही समर्पित कर रखा था। स्वामी के अंतिम संस्कार में श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन की समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ-साथ कस्बे के सैकड़ों वरिष्ठजनों ने शामिल होकर उनको अंतिम विदाई दी।सबके मुख से एक ही वाणी निकल रही थी कि आज अजीतगढ़ कस्बे ने एक सच्चा गौभक्त और गौसेवक खो दिया।




