E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पेंशनर दिवस मन गया

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अराई राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा की ओर से पेंशनर भवन कार्यालय में पेंशनर समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश सारण प्रशासक एवं पेंशनर रामस्वरूप नायक के सानिध्य में पेंशनर दिवस मनाया गया इस मौके पर पेंशनरों ने पेंशनर जनक डी एस नकारा के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प भेंट कर उनके द्वारा पेंशनरो के लिए किए गए कार्यों एवं संघर्ष को याद किया गया पेंशनर अध्यक्ष ओमप्रकाश सारण ने बताया कि डी एस नकारा वर्ष 1972 में सेवानिवृत हुए थे इसके उपरांत उन्हें पेंशन परिलाभ प्राप्त करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा उस समय पेंशनर की कोई संस्था अथवा संगठन नहीं था ऐसे विकट समय में उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली और कदम-कदम पर कठिनाइयों का सामना करते हुए पेंशनरों के हित एवं लाभ के लिए संघर्ष किया था इसी आधार पर सम्मानजनक पेंशन का आदेश मिला एवं देश के समस्त केंद्र एवं राज्यों पर लागू हुआ इसी उपलक्ष्य में पेंशनर दिवस मनाया जाता है इस मौके पर पेंशनर रामगोपाल वैष्णव हजारीलाल कटसूरा महेंद्र जैन हनुमान प्रसाद खोरवाल नाथूलाल शर्मा गजानंद राकेश रामसिंह मामा राजेंद्र शर्मा भंवरलाल टेलर सहित पेंशनर मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!