
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह बिजयनगर 68 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बिजयनगर के राजनगर निवासी पूर्व नेता प्रतिपक्ष मूल सिंह राठौर के पौत्र भुवनेश्वर राज सिंह राठोड़ पुत्र हेमेन्द्र सिंह राठौड़ ने राजस्थान का नेतृत्व करते हुए पुरुष वर्ग के 50 मीटर थ्री पोजिशन सीनियर सिविलियन टीम केटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित करने पर अभिन्नदन किया गया ।
भुवनेश्वर राज सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर से 2 जनवरी2026 तक आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता के इस वर्ग में राजस्थान को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा पार्षद मोहम्मद दाऊद कुरैशी, पूर्व पार्षद भगवान सिंह,नगर कांग्रेस अध्यक्षदौलत राम मानक चंदानी,नगर विकास समिति अध्यक्ष श्याम नागौरी महामंत्री चतर सिंह पीपाडा सहित क्षेत्रवाद शिव ने इस उपलब्धि पर खुशी प्रकट कर बधाई दी।



