
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
गुरुवार को भाजपा नेता सुभाष चौधरी सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम के दौरानअराई दौरे पर रहें।
सांसद खेल महोत्सव से लौटते समय ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अराई स्कूल की जर्जर हालत की समस्या बताई, जिसपर भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने स्कूल में पहुँचकर विद्यालय की जर्जर व्यवस्था को देखा, वहां स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गत कांग्रेस सरकार के समय इस विद्यालय की रिपेयरिंग के लिए लगभग 25 लाख की स्वीकृति हुई थी परंतु अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत व तत्कालीन जनप्रतिनिधि की उदासीनता से इस कार्य मे जबरदस्त भ्रष्टाचार किया गया, जिसका परिणाम यह कि आज कुछ ही वर्षो में स्कूल की दीवारों ओर छतों से प्लास्तर स्वतः ही नीचे गिरने लगा है, जिसके चलते किसी अनहोनी के डर से विद्यार्थियों को अन्यत्र जगह बिठाने को मजबूर है।
भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने ग्रामीणों की उक्त समस्या को सुनकर तुरंत विकास अधिकारी, ACBO सहित संबंधित अधिकारियों से वार्ता करते हुए उपरोक्त रिपेयरिंग कार्य की जांच कर संलिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि इस प्रकार का गड़बड़ घोटाला कतई बर्दाश्त नही होगा। जल्द ही इसकी जाँच करवाकर संबंधित अधिकारियों पर नकेल कसेंगे।




