
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। सीकर जिले के अजीतगढ़ व चौमूं क्षेत्र के प्रवासी राजस्थानियों ने गौसेवा के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की है। मुंबई में मेहनत-मजदूरी कर रहे इन प्रवासियों द्वारा गठित “राजस्थानी गौसेवा संघ, मलुंद (मुंबई)” ने सोमवार, 3 नवम्बर को श्रीकृष्ण गौशाला, अजीतगढ़ को ₹5100 की राशि गौसेवार्थ भेंट की।
संघ के सदस्यों ने बताया कि मुंबई में रहकर भी उनका मन हमेशा अपने गांव और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा रहता है। गौमाता के प्रति श्रद्धा व सेवा भाव से प्रेरित होकर उन्होंने यह आर्थिक सहयोग गौशाला की सेवा व गोपालन कार्यों के लिए भेजा है।
श्रीकृष्ण गौशाला प्रबंधन समिति ने इस अनुकरणीय व प्रेरणादायक कार्य के लिए “राजस्थानी गौसेवा संघ, मलुंद (मुंबई)” के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समिति ने गौमाता की ओर से संघ के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए उनके धंधे-रोजगार में उन्नति व समृद्धि की मंगलकामना की।




