
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह सांसद खेल महोत्सव 2025 समारोह का आयोजन में आज बिजयनगर राजकिय नारायण खेल मैदान पर शुरू हुआ ! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मण्डल बिजयनगर अध्यक्ष अमित कुमार मोदी , कार्यक्रम अध्यक्षता बिजयनगर तहसीलदार रामकिशोर जागिड थे
भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने खिलाडियो का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि भारत भर में सांसदों द्वारा आयोजित एक बड़ा खेल आयोजन है, जो युवाओं को खेल-कूद में शामिल होने और फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए है
एक खेल उत्सव है जिसका आयोजन सांसदों (MP) द्वारा अपने लोकसभा क्षेत्रों में किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे सरकारी अभियानों के तहत युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है इसमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे कई टीम और व्यक्तिगत खेल शामिल होते हैं, जो ब्लॉक और विधानसभा स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजित किए जाते हैं, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोग भाग लेते हैं और विजेताओं को पदक और नकद पुरस्कार दिए जाते
इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने और गांव-गांव में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से लगने जा रहा है खेलों का महाकुंभ “सांसद खेल महोत्सव”! “सांसद खेल महोत्सव” से और बनें उस नई ऊर्जा के साक्षी, जो गाँव से निकलकर भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित करेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी , तहसीलदार रामकिशोर जागिड ,OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश गुर्जर, ST मोर्चा जिलाध्यक्ष यश मीणा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष सांड भाजयुमो जिला it संयोजक ज्ञानचन्द प्रजापत , मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश पिपाडा मण्डल महामंत्री महेन्द्र पंवार , अमित लोढा नगरपालिका पार्षद मनोहर कोगटा मनीष वैष्णव राजकुमार आसवानी , अमित बोहरा , हनुमंत पिपाडा सतीश कुमार ओझा , अभिषेक रांका , अनिल रामनानी मौजूद थे



