ग्राम पंचायत छोटालाम्बा मे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित
शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत उपलब्ध करवाई जा रही है तथा उनके कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है। एलईडी मोबाइल वैन का शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी अरांई ने आयोजित शिविर में किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागाध्यक्षो से चर्चा कर शिविर में अधिक से अधिक सभी ग्रामवासियो/किसानों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ से लाभांवित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा की शिविर का उद्देश्य गांव-गांव में राहत पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। शिविर में स्वामित्व कार्ड / पट्टे संबंधी कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ यूआईडी कार्ड वितरण, पशु स्वास्थ्य जांच, भूमि संबंधी मामले जैसे रास्ते खोलना, आपसी सहमति विभाजन, नाम शुद्धिकरण, सीमाज्ञान, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, नामान्तरण इत्यादी का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। एलईडी मोबाईल वैन का भी शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न राजकीय योजनओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा प्राप्त करने की अपील की गई। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में उपखण्ड अधिकारी नीतू मीणा, अति. मुख्यकार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी संजय तोषनिवाल ग्राम पंचायत लाम्बा के प्रशासक कानाराम मेघवंशी और अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।कृषि विभाग प्रार्थीगण रामेश्वर पुत्र रामकरण एवं सोराम पुत्र रिद्धकरण जाट द्वारा तारबंदी हेतु आवेदन किया गया ततपश्चात कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरान्त भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। प्राथीयों को 400-400 मीटर तारबन्दी बिल कृषि पर्यवेक्षक राकेश गुर्जर को प्रस्तुत किया जिसके पश्चात तारबन्दी की भुगतान राशि 40000-40000 रू. जारी की गई। मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना अन्तर्गत राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के सहयोग से तारबन्दी द्वारा प्राथीर्यों को आवारा पशु एवं नीलगायों से निजात मिली जिससे प्रार्थी को फसल पैदावार में सहायता मिली। जिसके लिए प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया।राजस्व विभाग प्रार्थी ज्ञानचंद पुत्र भुवाना जाति बैरवा की ग्राम लाम्बा की खातेदारी भूमि में नाम ज्ञाना पुत्र भुवाना जाति बैरवा गलत दर्ज था जिससे प्रार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहा था तथा कोर्ट कचहरी के बारे में अनभिज्ञ था समस्या समाधान शिविर में प्रार्थी की खातेदारी भूमि में नाम मौके पर ही सही हो जाने से प्रार्थी की समस्या का समाधान हुआ जिससे प्रार्थी ने राजस्थान सरकार एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया।




